उत्तर प्रदेश में ASP अनुज चौधरी का मामला अब सिर्फ प्रशासनिक विवाद नहीं रहा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
UP Politics: उत्तर प्रदेश में ASP अनुज चौधरी के मामले ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। मामला अब सिर्फ प्रशासनिक नहीं रह गया है, बल्कि राजनीति का नया अखाड़ा बन चुका है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर बीजेपी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब कोई अनुज चौधरी को बचाने नहीं आएगा और यह पक्षपाती पुलिसकर्मी अपने किए गए फैसलों और कामों को अकेले बैठकर याद करेंगे। आगे अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए दो बड़े ‘फार्मूले’ गिनाए:-
पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो। उनका आरोप है कि भाजपा नेताओं और अपने सहयोगियों का केवल राजनीतिक फायदा उठाती है और फिर उन्हें छोड़ देती है।
भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई स्थायी भरोसे का रिश्ता नहीं है, सभी का इस्तेमाल सिर्फ राजनीति और सत्ता के लिए किया जाता है।
अखिलेश के अनुसार, यही वजह है कि ASP अनुज चौधरी जैसे अधिकारी भी केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किए गए और अब अकेले पड़ गए हैं।
सपा प्रमुख ने इस मौके का इस्तेमाल BJP के वोटो शेयर और उनकी नीतियों पर सवाल उठाने के लिए भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने प्रशासनिक और पुलिस मामलों का राजनीतिकरण करके अपनी सत्ता बनाए रखी है। उनका यह बयान दर्शाता है कि सपा इस मुद्दे को आगामी चुनावों में सियासी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकती है। ASP अनुज
चौधरी के मामले ने केवल प्रशासनिक विवाद ही नहीं पैदा किया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की सियासत में भी नया मोड़ ला दिया है। अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की राजनीति और अपने विपक्षी दलों के खिलाफ तीखे आरोप लगाने का अवसर बनाया है। आने वाले समय में यह मामला न केवल कानून की कसौटी पर, बल्कि राजनीतिक बहस और चुनावी रणनीति में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।