लखनऊ

यूपी BJP अध्यक्ष बनते ही पंकज चौधरी का मास्टर प्लान तैयार! 2027 को लेकर इन योजनाओं पर करेंगे काम

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। OBC और कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी को PDA फॉर्मूले के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
2 min read
Dec 16, 2025
Feature image
पंकज चौधरी। फोटो सोर्स- फेसबुक (Pankaj Chaudhary)

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष बनते ही पंकज चौधरी ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। 2027 विधानसभा को लेकर मीडिया से बात करते हुए पंकज चौधरी ने अपने प्लान के बारे में बताया है। दरअसल, यूपी में BJP ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ये BJP का मास्टर स्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है। पंकज चौधरी ने अपने पहले बयान में संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत पर जोर दिया।

क्या है पंकज चौधरी का प्लान?

पंकज चौधरी ने कहा कि BJP प्रदेश अध्यक्ष एक बड़ी जिम्मेदारी है। पार्टी ने मुझपर जो भरोसा दिखाया है, उसपर खड़ा उतरना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, ' मेरा एक ही लक्ष्य है. 2022 से बड़ी जीत, 2027 में पार्टी दर्ज करे। बता दें कि पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं, और उनकी नियुक्ति 2027 के विधानभा चुनाव में PDA के फार्मूले को ध्वस्त करने के लिए की गई है। यूपी के OBC वोटर को लुभाने के लिए BJP ने पंकज चौधरी पर दाव खेला है। सूत्रों के मुताबिक, पंकज चौधरी जल्द अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की जगह लेने वाले पंकज चौधरी यूपी के महाराजगंज आते हैं।

क्या है पार्टी का मास्टर स्ट्रोक?

पंकज चौधरी 7 बार के सांसद हैं और वर्तमान में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पंकज चौधरी के नाम के घोषणा के बाद से कार्यक्रताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पंकज चौधरी ने यह भी कहा कि मैं जल्द ही प्रदेश की टीम के साथ बैठक करूंगा और सभी की राय लूंगा। आगे उन्होंने कहा कि हमें एक पार्टी के रूप में काम करना है, जहां हर एक कार्यक्रता के विचारों का ध्यान रखते हुए, उनका सम्मान करना है। पार्टी के हर एक कार्यक्रता बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Updated on:
16 Dec 2025 02:33 pm
Published on:
16 Dec 2025 02:32 pm