लखनऊ

UP Politics: अगले विधानसभा चुनाव में विपक्ष में बैठने लायक नहीं रहेंगे अखिलेश, ओपी राजभर ने कर दी भविष्यवाणी

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने फिर से अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। साथ ही राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी ऐलान किया है। साथ ही सपा को यादव और मुस्लिम की पार्टी बता दी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 5:09 PM IST
OP Rajbhar
OP Rajbhar(Image-'X'/@oprajbhar)

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी 1 साल से ज्यादा का समय बचा हुआ है। लेकिन प्रदेश की राजनीति अभी से गर्माती नजर आ रही है। यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिर से उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी फिर से हारने जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

सपा की राजनीति सिर्फ यादव और मुस्लिम की


मीडिया से बात करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा की राजनीति अब केवल यादव और मुस्लिम वोट तक सिमटकर रह गई है। पीडीए का नारा जनता के बीच मजाक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि सपा 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रह जाएगी। सदन में बसपा का सिर्फ एक और कांग्रेस के मात्र दो विधायक हैं, इससे विपक्ष की स्थिति साफ हो जाती है।

UP Politics: कांग्रेस पर भी बोला हमला


ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सरदार पटेल से कम वोट पाने के बावजूद जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने और राजनारायण से हार के बाद भी इंदिरा गांधी सत्ता में रहीं। यही असली वोट चोरी है। उन्होंने याद दिलाया कि देश में ईवीएम से चुनाव की शुरुआत राजीव गांधी के समय हुई थी और उसके बाद कांग्रेस दो बार सत्ता में भी आई, लेकिन अब राहुल गांधी उसी ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।

राज्य में जल्द होंगे पंचायत चुनाव- OP Rajbhar


राजभर ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से कराए जाएंगे। मतदान पत्रों की छपाई शुरू हो चुकी है और मतदाता सूची के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजभर ने ऐलान किया कि पंचायत चुनाव सुभासपा अपने बलबूते लड़ेगी, जबकि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में होगा।

Updated on:
15 Dec 2025, 5:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं