लखनऊ

पत्नी का अफेयर पकड़ा तो नहीं किया बवाल, पति ने खुद मंडप सजाकर प्रेमी से करवा दी शादी

उत्तर प्रदेश में एक पीआरडी जवान ने पत्नी के अफेयर का पता चलने पर बवाल करने के बजाय अनोखा कदम उठाया। पति ने खुद मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी कराई और खुशी-खुशी विदा किया। पूरी खबर पढ़ें...
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2026, 8:18 PM IST
lover-marriage
पति ने कराई पत्नी और प्रेमी की शादी (फोटो- x @criticalctzn)

Husband Gets Wife Married To Lover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके से एक अनोखा और चर्चा का विषय बना मामला सामने आया है। एक पीआरडी (प्रांतीय सशस्त्र बल) जवान ने अपनी पत्नी की बेवफाई पकड़ने के बाद झगड़ा या बवाल करने के बजाय खुद उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी और विदा भी कर दिया।

शादी के एक साल बाद गायब हुई पत्नी

माल गांव की बेटी का विवाह पिछले साल 8 मई को मलिहाबाद के एक गांव के पीआरडी जवान से हुआ था। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा। कुछ दिन पहले विवाहिता बिना किसी को बताए ससुराल से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद किया

बुधवार को पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। प्रेमी भी माल गांव का ही रहने वाला है। पुलिस दोनों को मलिहाबाद थाने ले गई, जहां मायके और ससुराल पक्ष के लोग जमा हो गए। थाने में घंटों हाई वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा और पंचायत चली। माता-पिता और पति ने लोकलाज का हवाला देकर समझाया, लेकिन विवाहिता ने साफ मना कर दिया और प्रेमी के साथ ही जीने-मरने की जिद ठान ली।

नोटरी हलफनामा और मंदिर में शादी

जब सारे प्रयास विफल हो गए तो पति और परिजनों ने कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए बड़ा फैसला लिया। सबसे पहले नोटरी से हलफनामा तैयार करवाया, जिसमें पति-पत्नी के संबंध विच्छेद (तलाक) की औपचारिकता पूरी की गई। इसके बाद दोनों पक्षों की मौजूदगी में स्थानीय परम शिवालय मंदिर में विवाहिता की शादी उसके प्रेमी से करवाई गई। पीआरडी जवान पति ने खुद पत्नी का हाथ प्रेमी को सौंप दिया। मंदिर में सात फेरे पूरे होने के बाद सभी ने विवाहिता को प्रेमी के साथ विदा कर दिया।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग पति के संयम और शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाने की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस और परिवार दोनों पक्षों की सहमति से यह प्रक्रिया पूरी हुई, जिससे कोई कानूनी विवाद या हिंसा नहीं हुई।

Updated on:
10 Sep 2026, 8:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7