लखनऊ

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के 8 उम्मीदवारों का नामांकन आज, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बोले- मेकअप से दाग नहीं मिटते

Rajya Sabha Nomination: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठ उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा के उम्मीदवारों को लेकर तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 11:39 AM IST
Uttar Pradesh Politics
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह (IANS Photo)

Uttar Pradesh Politics News:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा के आठ उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले सभी भाजपा विधायक और मंत्री पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से वे विधानसभा जाएंगे। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सभी उम्मीदवार एक साथ पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यालय को सजाया गया है और ढोल बजाकर माहौल तैयार किया गया है। वहीं, भाजपा के आठ उम्मीदवारों के चयन पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने मेकअप किया है, लेकिन मेकअप करने से दाग नहीं मिटते।

सभी 8 उम्मीदवार एक साथ भरेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के राज्यसभा चुनाव के सभी आठ उम्मीदवार एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी क्षेत्रों और वर्गों को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया है। पाठक ने सभी उम्मीदवारों और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

रामप्रताप सिंह चौहान बोले, कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने रामप्रताप सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों में शामिल किया है। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 16 अक्टूबर 2026 को होने हैं। रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि मैं राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता को पहचाना, जिसने युवा मोर्चा की मंडल इकाई से शुरुआत की थी। मुझे आज इस भूमिका में चुने जाने की बेहद खुशी है। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैं हमेशा अपनी पूरी क्षमता से सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करता हूं।

नीरज सिंह बोले, कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि संगठन के सिपाही, वे कार्यकर्ता जिन्होंने लंबे समय से संगठन का पोषण किया है, राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने जाएंगे। उत्तर प्रदेश की एक सशक्त आवाज उच्च सदन तक पहुंचेगी।

विद्यासागर सोनकर ने नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा ने विद्यासागर सोनकर को भी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों में शामिल किया है। सोनकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मैंने कल सभी से बात की। मैं पूरे केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार और शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं नेतृत्व का आभारी हूं। मैंने हमेशा बूथ स्तर से लेकर राज्य संगठन तक, हर स्तर पर काम किया है। मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आज नामांकन दाखिल करने का दिन है।

Updated on:
6 Oct 2026, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7