22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / लखनऊ एयरपोर्ट के पीछे श्रमिक कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल, 9 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ एयरपोर्ट के पीछे श्रमिक कैंप में भीषण आग, 2 मजदूर घायल, 9 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Chaudhary Charan Singh Airport: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पीछे बने श्रमिक कैंप में मंगलवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी, सरोजिनी नगर पुलिस और दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 6 Oct 2026, 11:23 AM IST

UP News

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग (X Photo @gaurav1307kumar)

Lucknow Airport Fire:लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पीछे बने श्रमिक कैंप में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते बैरक नंबर-9 की तीन मंजिला अस्थायी संरचना को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान कैंप में रखे दो गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया। आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी, सरोजनी नगर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान दो मजदूर घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

खाना बनाते समय अचानक भड़की आग

बताया जा रहा है कि श्रमिक कैंप की बैरक नंबर-9 में किचन के बाहर सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग आसपास के हिस्से में फैल गई और तीन मंजिला अस्थायी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। आग बढ़ने के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थीं।

आग बुझाते समय फटे दो सिलेंडर

आग बुझाने के दौरान श्रमिक कैंप में रखे दो गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया। दमकल की टीमों ने आग को आसपास के हिस्से में फैलने से रोकने के लिए तेजी से काम किया। मौके पर कुल 9 फायर टेंडर और 22 हजार लीटर क्षमता वाला वॉटर बाउजर लगाया गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग की चपेट में आने से तीन मंजिला अस्थायी निर्माण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बाहर निकलते समय मजदूर ने लगाई छलांग

हादसे के दौरान पहली मंजिल से बाहर निकलते समय एक मजदूर ने नीचे छलांग लगा दी। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, खाना बना रहे एक अन्य मजदूर के पैर में भी चोट लगी। इस हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है।

नुकसान का किया जा रहा आकलन

आग बुझने के बाद अब हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन मंजिला अस्थायी ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, आग लगने के सही कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें श्रमिक कैंप से उठती आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं।