लखनऊ

UP Politics: राज्यसभा की तीसरी सीट पर सपा का बड़ा दांव! विधायक समर पाल बोले, ऐसा नाम आएगा जिसका किसी को अंदाजा नहीं

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। अब चुनाव को लेकर सपा विधायक समर पाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सपा के तीसरे उम्मीदवार का नाम सुनकर सबके होश उड़ जाएंगे...
2 min read
• •
Sep 29, 2026
UP Rajya Sabha Election, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Rajya Sabha candidates
सपा विधायक समर पाल (PC: Facebook/@samarpalsingh)

UP Rajya Sabha Election:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के विधायक समर पाल और वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी ने आगामी चुनाव के नामांकनों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा विधायक समर पाल ने राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर दावा किया है कि, "इस बार समाजवादी पार्टी राज्यसभा की अपनी तीनों सीटें भारी मतों से जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने तीसरे उम्मीदवार को लेकर एक बड़ा सस्पेंस भी खड़ा कर दिया है।"

'तीसरे उम्मीदवार का नाम सुनकर उड़ जाएंगे होश'

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा विधायक समर पाल ने कहा कि, "बहुत अच्छे नॉमिनेशन होंगे। इस बार हम राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेंगे। दो नाम लगभग तय हैं- सम्मानित प्रोफेसर साहब और आलोक जी। तीसरे, बहुत मजबूत उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने वाला है। यह उम्मीदवार इतना बेहतरीन होगा कि प्रेस और राजनीतिक नेता भी इसकी कल्पना नहीं कर सकते। "

अपनी उम्मीदवारी पर क्या बोले सलीम शेरवानी

अपने नाम की चर्चाओं पर सलीम शेरवानी ने कहा कि "अभी कोई नॉमिनेशन फाइल नहीं किया जा रहा है। अखिलेश जी 2 और 3 तारीख को मीटिंग करेंगे और 4 तारीख को फैसला लिया जाएगा। मैंने सुना है कि मेरे नाम पर चर्चा हो रही है, लेकिन जब तक अखिलेश जी मंजूरी नहीं देते, तब तक किसी नाम का कोई महत्व नहीं है।" मैंने उनसे मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी पर विचार करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने मुझे 3 या 4 तारीख को फिर से मिलने के लिए कहा, चर्चा करने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अखिलेश यादव करेंगे अंतिम फैसला

सलीम शेरवानी ने बातचीत में बताया कि फिलहाल नामांकन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है और पार्टी नेतृत्व बैठक के बाद उम्मीदवारों पर फैसला करेगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2 और 3 तारीख को महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इस बैठक के बाद ही 4 तारीख को उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, समर पाल ने ये भी कहा कि तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी नेतृत्व ने इस सीट के लिए बड़ा नाम तैयार किया है और सही समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।

Also Read
View All
UP MLC Elections: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी, हरि किशोर तिवारी समेत इन दिग्गजों पर दांव

UP Politics: ‘इंडिया अलायंस गठबंधन की सभी पार्टियां एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में लगी हैं’, मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान

UP Politics: ‘इस जन्म में तो भगवान राम उन्हें नहीं बुलाएंगे’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ओपी राजभर का पलटवार

‘जो बाबर और औरंगजेब का गुणगान करते हैं, उन्हें भगवान राम क्या बुलाएंगे’, मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार

‘महिलाओं को 40,000 रुपये दिए जाएंगे’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हमारे लिए चुनाव मैनिफेस्टो धार्मिक किताब की तरह