लखनऊ

UP School Colleges Reopening : यूपी में 16 अगस्त से स्कूलों में होगी पढ़ाई, एक सिंतबर से खुलेंगी यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज

UP School Colleges Reopening : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने के दिये निर्देश, सभी को कोविड प्रोटोकॉल करना होगा फॉलो
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2021, 2:43 PM IST
yogi government open schools from 16 august with covid protocol

लखनऊ. UP School Colleges Reopening - उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से बेसिक, माध्यमिक, उच्च प्राविधिक और व्यवसायिक शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि 15 अगस्त के बाद 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल-कॉलेज खोले जाएं। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थान एक सितंबर से खुलेंगे। लोकभवन में हुई बैठक में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश दिवेदी और टीम-9 अधिकारी मौजूद रहे। कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही स्कूल-कॉलेज खुलने के निर्देश दिये थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी बोर्डों के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारम्भ कर दी जानी चाहिए। माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में प्रमोटेड स्टूडेंट्स के दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए। इन विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 अगस्त से शुरू हों। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पढ़ाई शुरू की जाए।

एक सितंबर से खुलेंगे डिग्री कॉलेज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से स्कूल में कक्षायें शुरू करने पर मुहर लगी। एक सितंबर से उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी की जा रही है।

50 फीसदी स्टूडेंट पढ़ेंगे ऑनलाइन
16 अगस्त से माध्यमिक स्कूल खुल जाएंगे। एक दिन में 50 फीसदी ही बच्चे संस्थान में आएंगे। शेष 50 फीसदी घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। इस दौरान सभी को कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा। विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही जारी की जाएगी।

Updated on:
2 Aug 2021, 2:43 PM IST
Published on: