- यूपी के मौसम में तेज बदलाव है। दिसम्बर आते ही ठंड बढ़ने लगी है। उपर से बारिश और उत्तराखंड में पहले से गिरी बर्फ की वजह से ठंडी हवाओं का धीरे धीरे प्रदेश की तरफ बढ़ना ठंड को बढ़ रहा है। शीत लहर का भी माहौल बन रहा है।
लखनऊ. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आने वाले 48 घण्टों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से यूपी कई जिलों में ठंड बढ़ जाएगी। और कुछ जिलों शीतलहर का अलर्ट हैं। तेज हवाएं इस ठंड को और बढ़ा देंगी।
मौसम में आएंगे कई बदलाव :- आईएमडी की जानकारी के अनुसार, डिप्रेशन से आने वाले कुछ दिनों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। पूर्वी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होने की पूरी संभावना है।
बादल छाए रहेंगे :- दिसंबर माह में इस बार भारी ठंड पड़ने वाली है। ऐसा पूर्वानुमान आईएमडी ने पहले से जारी कर रखा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस महीने बादल छाए रहेंगे, कोहरा-धुंध की वजह से दृश्यता कम होगी।
लखनऊ में ठंड में इजाफा :- लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच था तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ का मौसम बड़ी तेजी के साथ बदल रहा है। रात और सुबह ठंड में इजाफा हो गया। सुबह कोहरा छाया रहता है। धीरे-धीरे यह कोहरा छंट जाता है।