लखनऊ

छात्राओं को साइकिल बांटे जाने से लेकर त्योहार पर 24 घंटे बिजली तक यह प्रमुख खबरें

कक्षा 6, 9 व 11 में पढ़ने वाली जनजाति की छात्राओं को साइकिलें बांटी जाएंगी
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 4:57 PM IST
Feature image

लखनऊ. कक्षा 6, 9 व 11 में पढ़ने वाली जनजाति की छात्राओं को साइकिलें बांटी जाएंगी। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह ने बताया है कि जनजाति वर्ग की छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने उन्हें साइकिल देने का फैसला किया है।

जनजाति की छात्राओं को मिलेगी साइकिल

लखीमपुर खीरी. जनजाति की छात्राओं को शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार जनजाति वर्ग की छात्राओं को साइकिल बांटने का फैसला किया है। खीरी जिले को 500 छात्राओं को साइकिल बांटने का लक्ष्य दिया गया है। यह साइकिलें कक्षा 6, 9 व 11 में पढ़ने वाली छात्राओं को मेरिट के आधार पर साइकिल बांटी जाएगी। एकाकृति जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर छात्रों के आवेदन निर्धारित फार्म को 15 अक्टूबर तक भेजने को कहा है। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह ने बताया है कि जनजाति वर्ग की छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने उन्हें साइकिल देने का फैसला किया है। 15 अक्टूबर से पहले एककृति जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी में आवेदन जमा किए जा सकते हैं। आवेदन आने के बाद उनका पुनः सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद साइकिल खरीदी जा सकेगी।

10 नवंबर को शिक्षामित्र विधानभवन घेरेंगे

लखनऊ. प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में काम कर रहे शिक्षामित्रों की मांग पूरी न होने पर वे 10 नवंबर को विधानभवन घेरेंगे। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी ने कहा है कि राज्य सरकार झूठ बोलने की मशीन है। शिक्षामित्रों को लेकर संकल्प पत्र में जो घोषणा की गी थी, वो अभी तक पूरी नहीं हुई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों से किए गए वादे का पालन नहीं किया गया है। अगर समय रहते मांगे पूरी नहीं की गईं, तो 10 नवंबर को शिक्षामित्र विधानभवन घेरेंगे।

दिवाली और धनतेरस पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

लखनऊ. इस फेस्टिव सीजन दिवाली और धनतेरस पर पूरे प्रदेश को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। इसके लिए यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने भी तैयारी कर ली है। 25000 मेगावाट तक की अतिरिक्त बिजली खरीदी जा सकेगी। इस संबंध में चेयरमैन आलोक कुमार द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के अनुसार उत्पादन निगम, वितरण, पावर परचेज से जुड़े तमाम अधिकारियों को नवरात्र से लेकर दिवाली तक बिजली आपूर्ति निरंतर रखने को कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार के दौरान ज्यादा बिजली की मांग होगी। इसको पूरा करने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों से 2500 मेगावाट ज्यादा बिजली खरीदे जाने का निर्देश दिया गया है।

Updated on:
8 Oct 2018, 4:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप