पुलिस अधीक्षक ने बाइक सवारों को सफर करते समय हेलमेट लगाने व कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, शहर कोतवाली प्रभारी, सदर चौकी प्रभारी कय्यूम खान, रेलवेगंज चौकी प्रभारी राहुल सिंह सिसोदिया, पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी जावेद अख्तर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।