लखनऊ

UP Top News: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की 7 दिसंबर को संयुक्त रैली, कर सकते हैं गठबंधन की घोषणा

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2021, 9:53 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की 7 दिसंबर को संयुक्त रैली, करेंगे गठबंधन की घोषणा! दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में. वैसे दोनों दलों ने अभी तक गठबंधन का औपचारिक ऐलान नहीं किया है और खबर है कि दोनों पार्टियों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा है.

- फसाद लाइटों से दमकने लगा काशी विश्वनाथ धाम, दो चरण में पूरा होगा काम. 10 दिसंबर तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश. 13 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण.

- कांग्रेस में प्रवक्ता पद के लिए एग्जाम, लिखित और मौखिक दोनों परीक्षा से गुजरना पड़ा. आधे घंटे हुआ एग्जाम.

- गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कालेज में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन समरोह में शामिल होंगे.

- आजम खान के मामले पर सुनवाई आज, 2019 में शत्रु संपत्ति कब्जा करने के आरोप में दर्ज मुकदमें में सुनवाई. शत्रु संपत्ति को जौहर विश्विद्यालय के परिसर में नियम विरुद्ध तरीके से शामिल करने का आरोप.

- बारिश का अलर्ट, 6 दिसंबर तक बादल बने रहने संभावना. पश्चिमी विक्षोभ और अरब साहर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव.

Published on: