लखनऊ

UP Top News: मुख्यमंत्री योगी आज मथुरा में, 201 करोड़ रुपये की 196 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

एक कलिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2021, 8:32 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- मुख्यमंत्री योगी आज मथुरा में, 201 करोड़ रुपये की 196 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास. इस मौके पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी लाभार्थियों को दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहेंगे.

- प्रियंका गांधी वाड्रा आज जारी करेंगी महिलाओं के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र. विधानसभा चुनाव में दो घोषणापत्र जारी करने का फैसला. इनमें से एक घोषणापत्र महिलाओं पर केंद्रित होगा और दूसरा समग्र घोषणापत्र होगा.

- श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले निकलेगी शिव बारात, आकर्षण का केंद्र होगी श्रीकृष्ण-राधा की झांकी. पहली बार होगी इस तरह की शोभायात्रा यात्रा.

- 23 जिलों की 60 से अधिक महिलाओं को अश्लीलता का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार, वूमेन पावर लाइन 1090 की टीम ने किया गिरफ्तार. रायबरेली के भदोखर थाने में कार्रवाई.

- राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल को चुनाव आयोग में आवंटित किया चुनाव चिन्ह, 'आरी' लेकर उतरेंगे मैदान में. ट्विटर हैंडल से साझा की जानकारी. राजा भैया ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी साथियों को ये बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि चुनाव आयोग की तरफ से जनसत्ता दल को ‘आरी’ चुनाव निशान आवंटित हुआ है."

- ताज महल के 2 किलोमीटर के दायरे में गंदगी करने पर देना होगा यूजर चार्ज. जनवरी से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी. व्यवस्थाओं के अनुसार होगी वसूली. ताजमहल के पास 2 किलोमीटर के क्षेत्र में ताजगंज, पुरानी मंडी, पूर्वी गेट रोड और चारों कटरों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में.

Published on: