
UP Top News Uttar Pradesh
- सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली: आज मेरठ में गरजेंगे अखिलेश-जयंत, रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच. भारी तादाद में लोगों के पहुंचने का दावा.
- मिर्जापुर में आग में जलकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत. खेल खेल में किसी बच्चे ने पुआल में लगाई आग. आग की चपेट में आने से तीनों की मौत.
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार की बड़ी पहल, श्रीकाशी विश्वनाथ में होगी अगली कैबिनेट मीटिंग. 16 दिसंबर को प्रस्तावित है यह मीटिंग. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे.
- ओवरब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों के बीच बाल-बाल बचे यात्री मगर सामान पूरी तरह से जलकर राख. यह बस वाराणसी के कैंट रोडवेज बस स्टेशन से सोनभद्र के बैढ़न जा रही थी। बस में कुल 54 यात्री सवार थे. लहरतारा से जैसे ही मंडुवाडीह चौराहा क्रास करते हुए ककरमत्ता ओवरब्रिज पर पहुंची कि बस के बोनट से धुआं उठने लगा.
- गोरखपुर में प्रधानमंत्री: आज पीएम मोदी देंगे सीएम सिटी को 10 हजार करोड़ की सौगात, किसानों-नौजवानों को मिलेगा लाभ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रिजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का मंगलवार को लोकार्पण करेंगे.
Published on:
7 Dec 2021, 9:26 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.