लखनऊ

UP Top News: यूपी में मिले कोरोना के 27 नए केस: सबसे ज्यादा मामले लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2021, 9:45 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- यूपी में मिले कोरोना के 27 नए केस: सबसे ज्यादा मामले लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में, एक्टिव केस की संख्या 203. नए मिले मरीजों में लखनऊ के 10, गाजियाबाद छह, गौतमबुद्ध नगर 5, प्रयागराज, मेरठ, उन्नाव, आगरा, झांसी और रामपुर के एक-एक शामिल हैं. सर्वाधिक 48 एक्टिव मरीज लखनऊ में हैं.

- चुनाव तक मंत्री टेनी के बेटे जेल में ही रहेंगे: तकनीकी खामी बताकर वकील ने याचिका वापस ली, अंकित दास समेत 3 की याचिका खारिज. दरअसल, लखीमपुर तिकुनिया कांड में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई दोपहर 12 बजे शुरू हुई और 5 मिनट में खत्म हो गई. मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू की याचिका उसके वकील ने तकनीकी खामियों के चलते वापस ले ली.

- आज प्रयागराज आएंगे पीएम मोदी, देंगे महिला सशक्तिकरण का संदेश. 75 जिलों की पौने तीन लाख महिलाएं होंगी शामिल. कन्या सुमंगला योजना, बीसी सखी योजना, कम्युनिटी सैनिटेशन की लाभार्थी, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल.

- आज अपने गढ़ में हुंकार भरेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा. सुबह करीब 11 बजे मैनपुरी सपा की विजय रथ यात्रा निकलेगी.

- सीएम बघेल का अयोध्या दौरा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज अयोध्या दौरा है. वह मंगलवार को दशरथपुर के मैदान में जनसभा करेंगे.

Published on: