यूपी उपचुनाव में छह पर भाजपा (BJP) तो एक पर सपा (Samajwadi Party) जीत दर्ज करती दिख रही है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (UP bypolls) का नतीजा लगभग आ गया है। इनमें छह पर भाजपा (BJP) तो एक पर सपा (Samajwadi Party) जीत दर्ज करती दिख रही है। समाजवादी पार्टी ने तीन सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर दी और नंबर दो पर रही है। यह सीटें थी अमरोहा की नौगावां सादात, फिरोजाबाद की टुंडला और देवरिया सदर। जौनपुर की मल्हानी सीट पर सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह से कांटे की टक्कर के बाद जीत दर्ज की। वहीं बसपा दो सीटों - बुलंदशहर और कानपुर की घाटमपुर पर दूसरे पायदान पर रही। कांग्रेस ने उन्नाव की बांगरमऊ में दूसरा स्थान हासिल किया।
चार बजे तक के आंकड़े-
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, चार बजे तक अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर सपा के जावेद आब्दी को 40320 वोट मिले, तो भाजपा की संगीता चौहान को 45630 वोट मिले। टूंडला में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 70528 वो, तो सपा के महाराज सिंह धनगर को 53784 वोट मिले। देवरिया में भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को 57287 तो सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को 39696 वोट मिले।
मल्हानी में सपा विजयी, भाजपा तीसरे पायदन पर-
मल्हनी में निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को 61132 वोट हासिल हुए, तो सपा के लकी यादव ने बढ़त बनाते हुए 67341 मत हासिल किए। यहां भाजपा के मनोज कुमार सिंह 25690 के साथ तीसरे पायदान पर रहे।
सीट - पहले स्थान पर पार्टी - दूसरे स्थान पर पार्टी
नौगावां सादात- संगीता चौहान (भाजपा)- जावेद अब्बास (सपा)
बुलंदशहर - ऊषा सिरोही (भाजपा) - मोहम्मद यूनुस (बसपा)
टूंडला - प्रेमपाल सिंह धनगर (भाजपा) - महाराज सिंह धनगर (सपा)
बांगरमऊ - श्रीकांत कटियार (भाजपा) - आरती बाजपेई (कांग्रेस)
घाटमपुर - उपेंद्रनाथ पासवान (भाजपा)- कुलदीप संखवार (बसपा)
देवरिया- सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी (भाजपा)- ब्रह्मशंकर त्रिपाठी (सपा)
मल्हनी- लकी यादव (सपा)- धनंजय सिंह (निर्दलीय)