लखनऊ

शीतलहर और घने कोहरे के चलते अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, गलन के साथ बारिश का भी अलर्ट, ऐसा रहेगा नये साल का मौसम

पहाड़ों पर बारिश हुई है। इसके अलावा बर्फबारी भी होने की संभावना बढ़ रही है।

less than 1 minute read
Dec 29, 2020
शीतलहर और घने कोहरे के चलते अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, गलन के साथ बारिश का भी अलर्ट

लखनऊ. पहाड़ों पर बारिश के बाद बर्फबारी के आसार बढ़ रहे हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। सुबह जहां देर तक घना कोहरा छाया रहेगा, तो वहीं शीतलहर भी चलेगी। इसके साथ ही मौसम के बदले मिजाज के चलते यूपीवासियों को नए साल में बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है। ये अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

बन रहा विक्षोभ

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्‍थ‍ित आंचल‍िक मौसम व‍िज्ञान केंद्र के न‍िदेशक जेपी गुप्‍ता के मुताबिक पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में विक्षोभ बना हुआ है। पहाड़ों पर बारिश भी हुई है। इसके अलावा बर्फबारी भी होने की संभावना बढ़ रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों के मौसम में भी तेज बदलाव आएगा। ठंडी हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ ही उत्तरी-पश्चिमी हवा प्रदेशभर में गलन को और बढ़ाएगी। वहीं दिन में धूप का असर भी कम होगा। कोहरा भी सुबह देर तक छाया रह सकता है।

पड़ेगी कड़ाके की ठंड

यानी मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबित अब नए साल में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। दरअसल अगले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के पास विक्षोभ बनने वाला है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम पारा दोनों में गिरावट आएगी। प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बदली छा रही है, जिससे सूरज नहीं निकल पा रहा और तापमान में गिरावट आ रही है।

Published on:
29 Dec 2020 11:05 am
Also Read
View All