
मौसम विभाग ने 27 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। 31 मार्च से 1 अप्रैल के लिए तेज बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गरजने चमकने की संभावना के चलते कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का यह दौर 2-3 अप्रैल तक जारी रहने का अनुमान है।
27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी के जिलों में बारिश का ऑरेंज- येलो अलर्ट जारी किया है।
गरज चमक,तेज हवा और बारिश
मौसम विभाग ने अलर्ट में कहा कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।