लखनऊ

Weather Alert : यूपी में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इस राज्य में 13 अप्रैल को झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Updates मौसम विभाग का कहना है कि, यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। 11-12 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना हैं। लखनऊ में 12,13,14 अप्रैल को आसमान पर बादल रहने की संभावना है। यह बादल बरसेंगे यह नहीं यह सटीक सटीक नहीं बताया जा सकता है। रव‍िवार को मथुरा का तापमान सर्वाधिक 44 डिग्री वहीं बरेली का तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज क‍िया गया है।

3 min read
Apr 10, 2022
Feature image

यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि, यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। 12 अप्रैल तक तापमान हर रोज नए रिकॉर्ड बना सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रह सकती है। 11-12 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना हैं। वहीं अगर राजधानी लखनऊ की बात करते हैं तो लखनऊ में 12,13,14 अप्रैल को आसमान पर बादल रहने की संभावना है। यह बादल बरसेंगे यह नहीं यह सटीक सटीक नहीं बताया जा सकता है। वहीं अगर पड़ोसी राज्य की बात करें जिसके मौसम का असर यूपी पर पड़ता है तो शीघ्र ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। लगातार बढ़ रहे पारे के बीच मौसम विभाग का कहना है कि, 13 अप्रैल से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक 13 अप्रैल से बारिश की संभावना जताई जा रही है। रव‍िवार को मथुरा का तापमान सर्वाधिक 44 डिग्री वहीं बरेली का तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज क‍िया गया है।

लखनऊ का अधिकतम तापमान सिर्फ 39 डिग्री

राजधानी लखनऊ में मौसम रात से लेकर सुबह छह बजे तक कुछ सुहाना रहता है। कुछ ऐस मूवमेंट बनता दिखता है कि, लगता है शायद बारिश हो जाए। पर मौसम विभाग की ऐसी कोई सूचना नहीं है। वैसे लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान अन्य शहरों के मुकाबले काफी कम था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के आंकड़ें बताते है कि, सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में झमाझम बारिश होने की बात भी कही है। राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस तरह 13 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

सुलतानपुर में लू की स्थिति गंभीर

मौसम विभाग के अनुसार, सुलतानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ जिलों में लू की स्थिति गंभीर रहने वाली है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की वजह से गर्मी की स्थिति ‘गंभीर' रहने वाली है।

वाराणसी में 11, 12, 13 अप्रैल को बादल

वाराणसी में पिछले तीन दिन से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। शनिवार, महीने का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया, जब तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच मौसम विज्ञानी बीएचयू प्रोफेसर एसएन पांडेय ने बताया कि, राजस्थान, हरियाणी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आ रही हीट वेव के चलते वाराणसी और आसपास के इलाके को गर्म किए हुए है। अभी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हवा का रुख बदले और पुरवा हवा चलने की सूरत में ही तापमान में गिरावट संभव है। वैसे मौसम विज्ञानियों को आंकलन है कि, 11, 12, और 13 अप्रैल को आसमान में बादल छाने की संभावना है।

चित्रकूट में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस

चित्रकूट में शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। गर्मी के भीषण सितम के बीच सड़कों पर सन्नाटे की तस्वीरें ही सामने आ रही हैं। चित्रकूट के गनीवा कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार दोपहर जिले का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है, जबकि मोबाइल में शनिवार का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस बता रहा है। जिससे प्रदेश में चित्रकूट आज सबसे गर्म जिला के रूप में अपना रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Updated on:
10 Apr 2022 11:34 pm
Published on:
10 Apr 2022 11:27 pm