लखनऊ

दिसंबर की सर्दी अब तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, जनवरी में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, इन 12 कोल्ड डे के साथ 14 दिनों तक रहेगा घना कोहरा

यूपी मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक अलग-अलग तारीखों पर 12 दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रहेगा। इसके अलावा शीतलहर भी तापमान को काफी ठंडा कर सकती है।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 10:02 AM IST
दिसंबर की सर्दी अब तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड, जनवरी में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, 12 कोल्ड डे के साथ 14 दिनों तक रहेगा घना कोहरा
दिसंबर की सर्दी अब तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड, जनवरी में पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, 12 कोल्ड डे के साथ 14 दिनों तक रहेगा घना कोहरा

लखनऊ. 2021 यानी नये साल की जनवरी जमकर ठंड का कहर बरपाने वाली है। जनवरी महीने में 12 दिनों तक कोल्ड डे का प्रकोप रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जनवरी में जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक महीने की अलग-अलग तारीखों पर 12 दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रहेगा। पांच दिनों तक शीतलहरी रह सकती है, जबकि 14 दिनों तक घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। साल की शुरुआत में ही कुछ जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा दिसंबर महीने में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिरेगा। इससे लोगों को रात में ठिठुरना पड़ सकता है। दिन के तापमान में भा काफी कमी आएगी। साथ ही कोहरा भी जमकर परेशान करेगा। शीतलहर भी तापमान को काफी ठंडा कर सकती है। यानी दिसंबर महीने के बचे दिनों में ठंज अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

जनवरी महीने पड़ेगा भारी

यानी मौसम विभाग के पूर्वानुमान की अगर मानें तो प्रदेशभर में जनवरी महीना काफी भारी पड़ेगा। इस बार बीते सालों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। क्योंकि अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रहने की आशंका है। कई जिलों में कोल्‍ड डे का औसत 12 का है। दिन का तापमान भी 16 डिग्री से कम रहेगा। दरअसल दिन का तापमान 16 डिग्री कम होने पर उसे कोल्‍ड डे कहा जाता है। अलग-अलग जिलों में कोल्‍ड डे की संख्‍या अलग-अलग है। इनका औसत 12 है।

दिसंबर में भी 4 कोल्‍ड डे

मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर माह के बाकी बचे दिनों में भी करीब दो से तीन दिनों तक लोगों को शीतलहर और 12 से 14 दिन कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। इसमें करीब 7 से 8 दिन घना कोहरा रह सकता है। करीब चार दिन कोल्‍ड डे रहने का भी पूर्वानुमान है। जिसके चलते लोगों को किटकिटाने वाली ठंड का एहसास होना तय माना जा रहा है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आज से तापमान में गिरावट शुरू होगी। तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिरेगा। इससे लोगों को रात में ठिठुरना पड़ सकता है। दिन के तापमान में भा काफी कमी आएगी साथ ही कोहरा भी जमकर परेशान करेगा।

Updated on:
14 Dec 2020, 10:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप