लखनऊ

Weather News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में रहेगा बाढ़ और जलभराव का खतरा

Uttar Pradesh Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को भारी बारिश और कई जिलों में अचानक बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके जिलों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2026, 5:45 PM IST
सांकेतिक फोटो-पत्रिका
सांकेतिक फोटो-पत्रिका

UP Weather Forecast:उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 अगस्त को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और पूर्वी तथा दक्षिणी जिलों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड का खतरा मंडरा रहा है। लगातार सक्रिय मानसून के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी UP में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज काफी आक्रामक रहेगा। सहारनपुर, एटा, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमी यूपी के एटा में 13 सेंटीमीटर तक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि पूर्वी यूपी के हरदोई में भी 10 सेंटीमीटर झमाझम बारिश हुई है।

पूर्वी UP में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली समेत आसपास के कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

इन जिलों में रहेगा बाढ़ और जलभराव का खतरा

मौसम विभाग ने दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 21 अगस्त की सुबह 11.30 बजे तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट और बांदा में अचानक बाढ़ आने का भारी जोखिम है। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी में पानी का जमाव हो सकता है। इसके अलावा निचले इलाकों में गंभीर जलभराव और तेज सतही जल बहाव जैसी बड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और पूरी तरह सतर्कता बरतें।

Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं