लखनऊ

Weather Forecast : बारिश के बाद बढ़ जाएगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में चार दिन होगी बारिश, शीतलहर भी चलेगी- Mausam Vibhag के मुताबिक, 02, 03, 04 और 05 जनवरी को उत्तर प्रदेश में होगी बारिश
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2020, 8:32 PM IST
photo_2020-12-26_19-04-25.jpg
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पास बने विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में यूपी में शीतलहर के संकेत मिल रहे हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Weather Forecast. दिन में गुनगुनी धूप अब और ज्यादा दिन आपको राहत नहीं देने वाली है। उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) नये साल (New Year 2021) में कड़ाके की ठंड के साथ ही बारिश और कोहरे का भी पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान (Weather Alert) के मुताबिक, 02, 03 और 04 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 04 और 05 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा। सुबह में एक दो स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पास बने विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में यूपी में शीतलहर के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में सर्द बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में तेजी के साथ गिरावट आएगी। पछुआ हवा के चलने के कारण कोहरा नहीं रहेगा, लेकिन लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

और लुढ़केगा न्यूनतम पारा
बुधवार को लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन की शुरुआत खिली धूप से हुई। हालांकि, धूप के संग चलने वाली पछुआ हवायें दिन भर ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। शाम होते-होते एक बार फिर बार गिरने लगा। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा और लुढ़केगा। इससे पहले 29 दिसम्बर को न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर को 10 डिग्री सेल्सियस, 27 दिसम्बर को 5.9 डिग्री सेल्सियस, 26-24 दिसम्बर को 7.5 डिग्री सेल्सियस, 23 दिसंबर को 8.1 डिग्री सेल्सियस, 22 दिसम्बर को 7.1 डिग्री सेल्सियस और 21 दिसंबर को 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Published on: