लखनऊ

यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ा, एनसीआर में दस दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा पारा

Weather Alerts मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाली 15 अप्रैल तक एनसीआर के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यानि की 10 दिन तक नोएड़ा, गाजियाबाद सहित कई शहरों को भयंकर गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2022, 8:23 AM IST
Feature image

यूपी के एनसीआर में मौसम का मिजाज बहुत बिगड़ा हुआ है। गर्मी का प्रकोप लगतार भीषण होता जा रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाली 15 अप्रैल तक एनसीआर के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यानि की 10 दिन तक नोएड़ा, गाजियाबाद सहित कई शहरों को भयंकर गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। वैसे पांच अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि, एनसीआर में 40 डिग्री सेल्सियस गर्मी पड़ने वाली है।

एनसीआर तप रहा है

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहाकि, अगले कुछ दिनों तक यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। इन दस दिनों में दिल्‍ली-एनसीआर में तेज लू चलेगी। अभी मई-जून में समय है मगर एनसीआर तप रहा है। कुछ-कुछ जगहों पर पहले से ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्‍टर 125 में 40.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गाजियाबाद के वसुंधरा का तापमान भी गुरुवार को 40 पार रहा।

चार पांच दिन हीटवेव का कहर

आईएमडी वेबसाइट पर हीटवेव की रियलटाइम अपडेट मिलती है। इसके अनुसार, गाजियाबाद और फरीदाबाद छोड़कर एनसीआर के बाकी हिस्‍सों में लू चल रही है। लू वाले हिस्‍सों को पीले रंग से दर्शाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तर पश्चिम, मध्‍य और पश्चिमी भारत में अगले 4-5 दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा।

लखनऊ में पारा 41 पार

अप्रैल महीने में मई-जून जैसी प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। लखनऊ में पारा 41 पार हो गया है। मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों उत्तर-पश्चिम गर्म हवाएं चल रही हैं।

Updated on:
5 Apr 2022, 8:23 AM IST
Published on: