8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का इन 18 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, पर पूर्वी यूपी के 9 जिलों में रातें रहेंगी ठंडी

Weather Forecast मौसम विभाग के आंकड़ें लगातार नई नई जानकारियां दे रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मार्च 2022 माह ने सबसे अधिक गर्मी और सबसे कम बारिश के लिए रिकार्ड बनाया है। साथ ही अलर्ट जारी किया है कि पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में लू का कहर बरसेगा तो पूर्वी यूपी इन जिलों में रातें ठंड़ी गुजरेंगी। जानें ये शहर कौन से हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Apr 2022, 9:29 AM IST

Weather update: 43 डिग्री तापमान के बीच रहने को मजबूर, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

Pattrika

यूपी में मौसम का मिजाज जरा सा भी बदल नहीं रहा है। तापमान ठस से मस नहीं हो रहा है। बारिश न होने की वजह से मार्च माह ने तो गरमी का नया रिकार्ड कायम किया है। मौसम विज्ञानियों की संभावना है कि, अप्रैल में भी जमकर गर्मी पड़ने वाली है। वजह है कि, दूर दूर तक नया वेदर सिस्टम फिलहाल डेवलप होता नहीं दिख रहा है। राजधानी लखनऊ में पांच-छह अप्रैल को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आकाश में बादल घुमड़ घुमड़ कर आएंगे और जाएंगे। पर बरसेंगे या नहीं यह नहीं बता सकते हैं।

मार्च 121 साल में दूसरा सबसे गर्म महीना

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में पड़ी गर्मी ने यूपी में बीते 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 1901 के बाद मार्च का महीना दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया है। मार्च माह में बारिश न होने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बीते 114 साल में मार्च माह में 10 मिमी. से भी कम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें : यूपी के कई जिलों में चार अप्रैल तक हीट वेव का मौसम अलर्ट, आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर

आने वाले 10 दिन यूपी में बारिश शून्य

मौसम विभाग अलर्ट के अनुसार, आने वाले 10 दिन यूपी में बारिश शून्य है। इससे तपिश और बढ़ने के प्रबल आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि, नम हवाओं के बहने से पूर्वी यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, मिर्जापुर, कुशीनगर, देवरिया में गर्मी से दिन और रात में कुछ राहत रहेगी।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का पूर्वांचल के जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 11 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा

यूपी में 18 जिलों में लू का कहर

मौसम विभाग की संभावना है कि, बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, शामली, बिजनौर और इटावा के जिलों लू का कहर जारी रहेगा।