लखनऊ

मौसम का बदला मिजाज, उत्तर प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

नवरात्र के बाद से बढ़ती गर्मी के बाद अब यूपी में हल्कि ठंड ने दस्तक दी है
less than 1 minute read
Oct 29, 2018
winter
h

लखनऊ. नवरात्र के बाद से बढ़ती गर्मी के बाद अब यूपी में हल्कि ठंड ने दस्तक दी है। सुबह और रात का मौसम हल्का ठंडा व खुशनुमा रहता है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल रहा, जब न्यूनतम तापमान 18 डिर्गी सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। ठंड बढ़ेगी और साथ ही कपकपी भी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दी है। लखनऊ में तापमान का लुढकना जारी है। सुबह और रात में हल्कि ठंड रहती है, तो वहीं दिन में मौसम कुछ नर्म रहता है। इसी के साथ प्रदूषण का स्तर भी प्रदेश में बढ़ रहा है। लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 320 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा और जहरीली हो सकती है, जिससे कि स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां उतपन्न हो सकती हैं।

दिन में राहत

सूबह और रात में जहां हल्कि ठंड होती है, वहीं दिन में मौसम के लिहाज से कुछ राहत रहती है। लखनऊ के आसपास और उत्तर प्रदेश में बाकी जिले वाराणसी, बरेली, ललितपुर, अमेठी, बहराइच में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण इलाके में अक्टूबर के अंत में हारिश होने की संभावना है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो नवंबर मध्य तक कंपकपाने वाली ठंड शुरू हो जाएगी।

Published on:
29 Oct 2018 06:40 pm