
Weather news
बीकानेर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पाकिस्तान से जैसलमेर में आए तुफान का असर बीकानेर में भी देखा गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले दो दिन से दिन के तापमान में स्थिरता बनी हुई है । मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि तुफान के असर से रात के तापमान में और भी गिरावट की आशंका है। दिन में जहां तेज धूप रही ।
दोपहर में हवाएं नहीं चलने से लोग बेहाल रहे। सूरज ढलते-ढलते तापमान में गिरावट शुरू हो गई। शाम को हल्की हवा चलने से सर्दी का आभास रहा । वहीँ सुबह के समय भी गुलाबी ठण्ड का असर रहने लगा है । घरों में भी रात के समय पंखे कूलर बंद हो गए है। दीपावली के सफाई के साथ साथ लोगो ने गरम कपड़ो को भी निकलना शुरू कर दिया है। अधिकतम ३५.८, न्यूनतम तापमान १९.५ डिग्री सेल्सियस रहा।
Updated on:
28 Oct 2018 11:19 am
Published on:
28 Oct 2018 11:19 am
