लखनऊ

UP Weather Update : बुंदेलखंड में 40 पार पहुंचा पारा, जानें- यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Update. उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी, जानिए मौसम का आज का अपडेट
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2021, 5:31 PM IST
photo_2021-02-21_16-56-20_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP weather update . राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गये, लेकिन दिन चढ़ते ही सूर्यदेव की तपिश बढ़ती गई। बुधवार को बुंदेलखंड सबसे गर्म रहा। बांदा, चित्रकूट, जालौन और महोबा में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि झांसी और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले मंगलवार को कानपुर में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है। कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी जेपी तिवारी ने बताया कि अगले 48 घण्टों में सुलतानपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किसानों की चिन्ताएं बढ़ गई हैं।

Published on: