लखनऊ

UP Weather Updates : 31 मार्च तक जारी रहेगा गर्म हवाओं का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने कहर मचा रखा। अब चुभती गर्मियों के साथ गर्म हवाएं भी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक गर्म हवाएं चलेंगी। 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।

2 min read
Mar 28, 2022
Pattrika

उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम का ऐसा ही सितम बना रहेगा। सोमवार पूरे राज्य में लू के साथ लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वैज्ञानिकों द्वारा अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने का अनुमान है। वहीं, लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य भर में 31 मार्च तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और लू चलने की संभावना जताई हैं। इस दौरान पूर्वांचल भीषण लू की चपेट में रहेगा। यहां के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने संभावनाएं हैं। उत्तर और मध्य भारत में मार्च के महीने में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। वहीं, दक्षिण भारत में तो गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। सुबह 9-10 बजे के बीच ही तेज धूप निकल रही है और पूरे दिन गर्म हवाएं चल रही है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

झांसी और आगरा रहे सबसे गरम

मौसम का सबसे अधिक कहर झांसी जिले में रहा। चुभती धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। सोमवार को झांसी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे स्थान पर आगरा रहा, जिसका अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा।

लू से बचाव के लिए ये करें उपाय

गर्मियों में गर्म हवाएं सबसे खतरनाक होती है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचे। यदि निकल भी रहे तो कॉटन के कपड़े मुंह और छतरी या टोपी से सिर ढक कर चले। इसके अलावा पानी, एनर्जी ड्रिंक साथ लेकर निकले। दोपहर में अमियों का बना पना जरूर इस्तेमाल करे। इससे लू लगने से बचेगी।

ये सात शहर रहे सबसे गर्म

झांसी – 39.2 डिग्री सेल्सियस

आगरा – 39 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज – 37.6 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ – 36 डिग्री सेल्सियस

रायबरेली – 35.8 डिग्री सेल्सियस

मेरठ – 34 डिग्री सेल्सियस

बरेली – 32.8 डिग्री सेल्सियस

Updated on:
28 Mar 2022 03:39 pm
Published on:
28 Mar 2022 01:05 pm
Also Read
View All