लखनऊ

UP weekend lockdown: यूपी में अब मंगलवार सुबह तक लगेगा वीकेंड लॉकडाउन, 20 मई तक सभी स्कूल बंद

UP Weekend Lockdown Guidelines, Uttar Pradesh Lockdown Rules: उत्तर प्रदेश में अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 5:20 PM IST
UP Weekend Lockdown extended
UP Weekend Lockdown extended

लखनऊ. UP Weekend Lockdown Guidelines and Rules. उत्तर प्रदेश में कोरोना (Coronavirus in up) पैर पसारता जा रहा है। कोरोना के मामलों में बीते तीन दिनों में कुछ कमी आई है, लेकिन मृत्यु दर लगातार बढ़ रहा है। खतरे को देखते हुए यूपी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मतलब अब तीन दिन शनिवार, रविवार व सोमवार को प्रदेश भर में लॉकडाउन लगेगा। पहले सोमवार सुबह तक ही लॉकडाउन के आदेश थे। वहीं स्कूलों के लिए भी आदेश जारी हुआ है। अब कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल 20 मई तक बंद रहेंगे। पहले 30 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी थी।

यूपी में बढ़ा कोरोना का ग्राफ-

यूपी में कोरोना का ग्राफ दुबारा बढ़ा है। गुरुवार को 35,156 नए मामले सामने आए हैं। वहीं डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या भी घटी है। कुल 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 258 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 2,25,312 सैंपल की जांच की गई। अब तक 1,00,41,134 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है। इसमें से 21,56,203 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगी है।

हाईकोर्ट ने दिखाई थी सख्ती-

यूपी सरकार का यह आदेश तब आया है जब हाईकोर्ट ने कोरोना के बढ़ती परेशानियां का स्वतः संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार को दो दिन के लॉकडाउन को नाकाफी बताया व उसकी अवधि को बढ़ाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने अपने विवेक से संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है व अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं, लेकिन यह निरर्थक साबित हो रही हैं। कोर्ट ने सुनवाई में सरकार से कड़े शब्दों में कहा था कि जो लोग सत्ता में हैं वे 'मेरा कायदा मानो, वरना कोई कायदा नहीं' जैसा रवैया छोड़ दें। हाईकोर्ट ने तीन मई को होने वाली सुनवाई में सरकार से संक्रमण रोकने के लिए 12 बिंदुओं में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

Updated on:
29 Apr 2021, 5:20 PM IST
Published on: