लखनऊ

बड़ी खबर: यूपी के कई मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग, यह है बड़ी वजह

योगी सरकार ने ब्यूरोक्रेसी को स्मार्ट और जवाबदेह बनाने के लिए एक-दूसरे से जुड़े विभागों के विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 5:42 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने विभागों में बड़ी कटौती की है। इसके तहत योगी सरकार ने 94 विभागों को घटाकर अब 37 विभाग कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो अब कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। इसको लेकर मंथन भी शुरू हो गया है। मालूम हो कि नीति आयोग की अपेक्षा के मुताबिक प्रदेश की योगी सरकार ने ब्यूरोक्रेसी को स्मार्ट और जवाबदेह बनाने के लिए एक-दूसरे से जुड़े विभागों के विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार और संगठन गंभीर

सीएम योगी आदित्यनाथ अब जल्द ही अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 22 दिसंबर तक इसके समाप्त होने की संभावना है। प्रदेश सरकार और भाजपा का सारा ध्यान लोकसभा चुनाव २०१९ पर है। ऐसे में अपने कार्य और प्रदर्शन को लेकर सरकार और संगठन दोनों गंभीर हैं।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए होगा बदलाव

सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को दायित्व सौंपेगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ महीने की अपनी सरकार में मंत्रियों की कार्यशैली और क्षमता से पूरी तरह परिचित हो चुके हैं। उनकी कसौटी पर कुछ बेहद खरे उतरे तो कई फिसड्डी भी साबित हुए हैं। नीति आयोग की अपेक्षा के अनुरूप विभागों के विलय होने पर कार्य का स्वरूप भी बदलेगा। सरकार ने स्वास्थ्य से संबंधित सभी विभागों को एक करने का फैसला किया है।

मंत्रियों के विभाग में होगा बदलाव

मालूम हो कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिद्धार्थनाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा विभाग आशुतोष टंडन संभालते हैं। सभी विभाग एक साथ हो जाने पर एक मंत्री को ही दायित्व मिलेगा। ऐसे में किसी एक का समायोजन दूसरे विभाग में होना तय है। यह भी संभव है कि नये सिरे से तय होने वाले विभागों के अनुरूप पहले मंत्रियों को दायित्व सौंप दिया जाए और फिर उनका विलय किया जाए। सूत्रों के अनुसार निकाय चुनाव में अच्छी परफार्मेस देने वाले मंत्री भाजपा और योगी की निगाह में हैं। मूल्यांकन के आधार पर ओहदा घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार