लखनऊ

UPPSC Jobs 2022: यूपी में निकली 50 से अधिक पदों पर भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई तक करें आवेदन, लाखों में वेतन

UPPSC Recruitment 2022- उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के 55 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Jun 24, 2022
UP Jobs File Photo

सरकारी नौकरी करना लगभग हर किसी का सपना होता है। कई लोग वर्षों तक सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं लेकिन कम ही लोग इस सपने को पूरा कर पाते हैं। वहीं, अगर आप भी विभिन्न पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आप उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) के 55 पदों पर निकली भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने माइंस इंस्पेक्टर के 55 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 4 जुलाई तक आवेदव कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून को शुरू हुई थी।

UPPSC Recruitment 2022 Vacancy Details

वैकेंसी डिटेल

माइंस इंसपेक्टर के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPPSC Recruitment 2022 Education Details

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

UPPSC Recruitment 2022 Age Limit

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UPPSC Recruitment 2022 Salary Details

सैलरी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत माइंस इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत वेतन मिलेगा। उनका वेतन 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह होगा।

UPPSC Recruitment Selection Process

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इन पदों पर प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रिलिमनरी परीक्षा में आवेदकों से जनरल स्टडी, जनरल हिंदी और माइनिंग इंजीनियरिंग से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रशन पत्र 200 अंकों का होगा।

UPPSC Recruitment 2022 Application Process

आवेदन का तरीका

उम्मीदवार को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

Updated on:
24 Jun 2022 12:44 pm
Published on:
24 Jun 2022 12:39 pm
Also Read
View All