लखनऊ

AKTU Counselling: सोमवार को राजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इस बार भी आधी सीटे रह सकती हैं खाली

यूपीएसईई के जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल प्राविधिक विश्वविद्यालय(एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रकिया चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 9:12 PM IST
ff
AKTU Counselling: सोमवार को राजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, इस बार भी आधी सीटे रह सकती हैं खाली

लखनऊ. डॉ. एपीजे अब्दुल प्राविधिक विश्वविद्यालय(एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रकिया चल रही है। इस बार भी पिछली बार की तरह कम आवेदन आ रहे हैं। पहले चरण की काउंसलिंग में महज बीस हजार अभ्यर्थियों ने ही दाखिले के लिए फीस जमा की है। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए सिर्फ 3700 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है जबकि सोमवार को इस चरण में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है। बता दें कि प्रदेश भर के संस्थानों में लगभग एक लाख 47 हजार सीटें हैं।

पिछले साल की तरह इस बार भी कम छात्र इंजीनियरिंग करने के इच्छुक दिथे। पहले चरण की काउंसलिंग में 41 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 31 हजार अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक की थी। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख पांच जुलाई तय थी। तय समय में केवल 20 हजार अभ्यर्थियों ने ही फीस जमा की। इससे अन्य 11 हजार अभ्यर्थियों की च्वाइस लॉक की गई सीट रद कर दी गई है।

पंजीकरण का अखिरी मौका


जो छात्र अभी एडमिशन के इच्छुक हैं, उनके पास सोमवार तक पंजीकरण करने का आखरी मौका दिया गया है। मंगलवार को विवि सीटों की आवंटन की सूची जारी करेगा। पिछले साल 54 फीसदी सीटें खाली रहीं थी लेकिन इस बार ये संख्या अधिक होने की पूरी संभावना है। शुरुआती आंकड़ों से स्पष्ट है कि डेढ़ लाख सीटें भरना संभव नहीं हो पाएगा। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन को अभी भी उम्मीद है कि तीसरे चरण की काउंसलिंग होने के साथ ही सीधे दाखिले की प्रक्रिया से काफी सीटें भर जाएंगी।

यूपीएसईई कोर्डिनेटर प्रो. एके कटियार का कहना है कि पहले चरण की काउंसलिंग में बीस हजार अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी है। हालांकि दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए काफी कम पंजीकरण हुए है। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए सिर्फ 3700 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है जबकि सोमवार को इस चरण में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका है।

Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज