लखनऊ

UPSSC Pharmacist Exam: अब 29 जून को होगी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा, पुरानी तारीख टली

Pharmacist Exam Update: UPSSC फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा (Pharmacist Recruitment Exam) पर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को नहीं होगी। जानिए परीक्षा की नई तारीख…

2 min read
May 26, 2026
सांकेतिक AI इमेज

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) ने फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा (UPSSSC Pharmacist Recruitment Exam) पर नया अपडेट जारी किया है। UPSSC ने 21 जून 2026 को होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख बदल (Pharmacist Exam Date Changed) दी है। आयोग ने भर्ती परीक्षा की नई तारीख (Pharmacist Exam New Date) घोषित कर दी है।

ये भी पढ़ें

UP में बिजली कटौती पर बवाल: अखिलेश ने सरकार पर निकाली भड़ास, CM योगी बोले- जिनके समय में तार पर कपड़े सूखते थे, अब वे सवाल कर रहे हैं

UPSSC ने भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित की

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSC) ने 564 पदों के लिए होने वाली फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 21 जून 2026 को प्रस्तावित थी। अब UPSSC ने भर्ती परीक्षा की नई तारीख 29 जून 2026 घोषित की है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।

NEET पुनर्परीक्षा के कारण बदली तारीख

UPSSC ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि 21 जून को NEET की प्रस्तावित पुनर्परीक्षा के कारण फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा की तिथि स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा में कुल 25,859 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेश पत्र जारी करने और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के संबंध में आयोग जल्द ही अलग से सूचना जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

PET-2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इस भर्ती के पात्र

UPSSC ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत फार्मासिस्ट के 564 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की थी। भर्ती परीक्षा के आवेदन में संशोधन की सुविधा 7 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध थी। यूपीएसएससी PET-2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं। यह भर्ती प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

अब इसकी लिखित परीक्षा 29 जून 2026 को होगी। आयोग ने पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सही जानकारी लेकर आवेदन करने की अपील की थी। इस भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चिकित्सा विभाग के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और औषधालयों में नियुक्ति मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें

‘बाथरूम में कैमरा लगाकर वीडियो बनाए’, गर्भवती पत्नी को पीटा’, पति की करतूत जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Also Read
View All