UPSSSC PET Online: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने समूह 'ग' पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू होगी और 17 जून तक चलेगी। यह परीक्षा सभी भर्ती की पहली अनिवार्य सीढ़ी है।
UPSSSC PET Notification 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा राज्य सरकार के समूह 'ग' और 'ख' की भर्तियों के लिए अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया 14 मई 2025 से शुरू होकर 17 जून 2025 तक चलेगी, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है।
| विषय | अंक |
| भारतीय इतिहास | 5 |
| भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 |
| भूगोल | 5 |
| भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 |
| भारतीय संविधान और सार्वजनिक प्रशासन | 5 |
| सामान्य विज्ञान | 5 |
| प्रारंभिक अंकगणित | 5 |
| सामान्य हिंदी | 5 |
| सामान्य अंग्रेजी | 5 |
| तार्किक विवेचना | 5 |
| समसामयिक घटनाएँ | 10 |
| सामान्य जागरूकता | 10 |
| हिंदी अपठित गद्यांश का विश्लेषण (2 गद्यांश) | 10 |
| ग्राफ व्याख्या (2 ग्राफ) | 10 |
| तालिका व्याख्या और विश्लेषण (2 तालिकाएँ) | 10 |
| कुल | 100 |
श्रेणी शुल्क (₹)
सामान्य / ओबीसी ₹185
एससी / एसटी ₹95
दिव्यांग ₹25
भुगतान ऑनलाइन करना होगा – जैसे डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग से।