लखनऊ

UP में कोरोना की आफत: एक महीने में एक्टिव केस 4 गुना से अधिक, सबसे अधिक मामले इस शहर में

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से सुपरस्पीड से बढ़ रहे हैं। सिर्फ जून महीने में ही कारोना के एक्टिव केस 4 गुना से अधिक पहुंच गए हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या जून में ही 9 गुना से अधिक बढ़ गई है।

2 min read
Jun 30, 2022
UP में कोरोना की आफत: एक महीने में एक्टिव केस 4 गुना से अधिक, सबसे अधिक मामले इस शहर में

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण (Corona virus) आफत बनकर लोगों को अपनी जद में ले रहा है। यहां हर दिन मामले 500 से 600 के बीच में दर्ज होने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो अब तक प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय मामलों की संख्या 3,541 तक पहुंच चुकी है। इनमें सर्वाधिक मामले 997 राजधानी लखनऊ (Lucknow) में हैं। जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली से सटा गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 548 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 157 नए मामले लखनऊ से हैं, जबकि 96 मामले गौतमबुद्ध नगर में दर्ज किए गए हैं। जिसके चलते प्रदेश के कुल एक्टिव केस में 28 फीसदी से अधिक मामले राजधानी में होने से लोगों में भी दहशत है।

एक महीने में कुल मामले 4 गुना से अधिक

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से सुपरस्पीड से बढ़ रहे हैं। सिर्फ जून महीने में ही कारोना के एक्टिव केस 4 गुना से अधिक पहुंच गए हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या जून में ही 9 गुना से अधिक बढ़ गई है। यानी कि एक जून को जहां प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 850 थी वो आज बढ़कर 3,541 तक पहुंच गई है। इसी तरह राजधानी में एक जून को 109 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 997 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में 4 कोविड मरीज की मौत

इसके अलावा दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर आता है। यहां जून को 196 एक्टिव केस थे जो 29 जून को 634 पहुंच गए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है। ऐसे में बढ़ते मामलों पर यूपी के डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह ने कहा कि, प्रदेश के सभी जिलों में नोडल अफसर और ज्वाइंट डायरेक्टर को भेजकर ऑक्सीजन, बेड, ICU, कर्मचारियों की ट्रेनिंग का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट भी आ गई है और जहां भी जो कमी है उसे दूर कर रहे हैं। डीजी हेल्थ ने कहा कि फिलहाल केस बढ़ने की स्पीड स्थिर है, लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं।

Published on:
30 Jun 2022 09:20 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो