लखनऊ

यूपी ATS Arrest Suspected Terrorist: आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ISI से मिलकर रच रहा था देश के खिलाफ साजिश

उत्तर प्रदेश ATS ने आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार (Suspected Terrorist Arrest) किया है। पकड़ा गया संदग्ध आतंकी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI के संपर्क में था।

less than 1 minute read
Jun 01, 2026
यूपी ATS (फाइल फोटो- पत्रिका)

उत्तर प्रदेश ATS ने देश के खिलाफ साजिश रच रहे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (Action Against Terrorists) की है। यूपी ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी (Suspected Terrorist Arrest in Azamgarh) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान निजामाबाद इलाके के खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI के संपर्क में था मोहम्मद शेख

गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आतंकी मोहम्मद शेख पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई (ISI) के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था। इस आतंकी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। अब इसकी जानकारी सामने आई है। आतंकी मोहम्मद शेख के पास से 9 एमएम पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। ATS ने संदिग्ध आतंकी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

(नोट- खबर अपडेट की जा रही है)

ये भी पढ़ें

Surya Murder Case: डिप्टी CM ने कहा था- हत्यारे को फांसी पर चढ़ाएंगे, 24 घंटे के अंदर हो गया असद का एनकाउंटर, अब CM योगी के बयान से मची खलबली
Also Read
View All