लखनऊ

UP Budget 2025: विधानसभा में 8.08 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

Big announcements of UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की, आइए जानते हैं इनके बारे में…

less than 1 minute read
Feb 20, 2025

Uttar Pradesh Budget 2025 Highlights: योगी सरकार ने यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2025 का ऐतिहासिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामचरितमानस की चौपाई के साथ बजट घोषणाओं की शुरुआत की। करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में मिडिल क्लास, युवा, किसान और महिलाओं को राहत देने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं पर खास जोर दिया गया है। इसके अलावा, पर्यटन, विशेष रूप से धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी कई अहम घोषणाएं की गई हैं।

यूपी बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं (Big announcements of UP Budget 2025)

  • बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एक शेर पढ़ा: "अधूरी ख्वाहिशें जीने का मजा देती हैं, सब मांगे पूरी हो जाएंगी तो तमन्ना किसकी करोगे..."
  • बजट का कुल आकार: ₹8,08,736.06 करोड़, जो पिछले साल की तुलना में 9.8% अधिक है।
  • पूंजीगत खर्च: बजट का 20.5% हिस्सा विकास कार्यों के लिए रखा गया है।

प्रमुख क्षेत्रों में खर्च का वितरण:

-अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर): 22%

-शिक्षा: 13%

-कृषि और संबंधित सेवाएं: 11%

-चिकित्सा और स्वास्थ्य: 6%

-सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: 4%

अन्य प्रमुख घोषणाएं:

- शोध एवं विकास (R&D) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) को बढ़ावा दिया जाएगा।

- विधानसभा को आधुनिक आईटी सिस्टम से लैस करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।

- प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य।

राज्य सरकार द्वारा 10 प्रमुख सेक्टर चिन्हित किए गए हैं:

1. कृषि एवं संबद्ध सेवाएं

2. अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर)

3. उद्योग

4. आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स

5. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

6. शिक्षा

7. पर्यटन

8. नगर विकास

9. वित्तीय सेवाएं

10. ऊर्जा और पूंजी निवेश

Also Read
View All

अगली खबर