
Uttar Pradesh Budget: आज योगी सरकार का 9वां बजट पेश होने वाला है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है और इसलिए प्रदेश का बजट देश के अर्थव्यवस्था पर भी असर डालता है। 2025-2026 के इस बजट से प्रदेश के किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश का पिछला बजट पाकिस्तान के बजट से भी बड़ा था। आइए इसे आंकड़े के जरिए समझते हैं…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए करीब 7,36,438 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इसमें से 5.32 लाख करोड़ रुपये रोजमर्रा के खर्चों (राजस्व व्यय) के लिए और 1.54 लाख करोड़ रुपये विकास कार्यों और नई योजनाओं (पूंजीगत व्यय) के लिए तय किए गए थे।
योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 7.36 लाख करोड़ रुपए का था। पाकिस्तान ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना जो बजट पेश किया था, वो करीब 18.9 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए (PKR) का था। इगर पाकिस्तानी रुपए को भारतीय रुपए(1 INR ≈ 3.35 PKR) में बदला जाए तो पाकिस्तान का बजट करीब 5.65 लाख करोड़ रुपए का हुआ। इस हिसाब से यूपी का बजट पाकिस्तान के बजट से करीब 1.71 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।
आपको बता दें कि बजट के मामले में न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि कई पड़ोसी देश भी पीछे हैं। बांग्लादेश का बजट भारतीय रुपए में 5.70 लाख करोड़ रुपए, नेपाल का बजट 1.09 लाख करोड़ रुपए, अफगानिस्तान का बजट 4.97 लाख करोड़ रुपए और भूटान का बजट 80.5 अरब रुपए में है।
Published on:
20 Feb 2025 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
