लखनऊ

UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav Live Update: 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला, 53 सीटों पर जिला पंचायत अध्यक्ष मतदान जारी

Uttar Pradesh Jila Panchayat Adhyaksh Chunav Live Update- यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष की 22 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में हो रहा है मतदान, शाम तक आएंगे नतीजे
2 min read
Jul 03, 2021
Uttar Pradesh jilla Panchayat Adhyaksh President Chunav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav Live Update. उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान हो रहा है। 3 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। 21 जिलों भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट अभिषेक यादव इटावा से निर्विरोध चुने गये हैं। करीब 45 जिलों में सपा और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर है, शेष सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच जिला पंचायत सदस्यों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) को देखते हुए बसपा को छोड़कर सभी दलों की कोशिश अधिक से अधिक जिलों में अपने प्रत्याशी को जिताने की है। जिला पंचायत अध्यक्ष जिले का सर्वेसर्वा होता है, चुनाव में उसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में हर दल की ख्वाहिश जिलों की कुर्सी पर अपना प्रतिनिधि बिठाने की है। चुनाव के परिणाम भले ही अभी आएंगे, लेकिन भाजपा पहले ही बड़ी जीत का दावा कर चुकी है जबकि विपक्षी दल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी पर मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य चुनाव
75 जिलों में 3052 जिला पंचायत सदस्य चुने गये। इनमें से सपा समर्थित 747, बीजेपी समर्थित 690 और बसपा समर्थित 381 कैंडिडेट जीते। हालांकि, बीजेपी कई जीते निर्दलीयों को पार्टी समर्थित होने की बात कहते हुए 981 सीटों पर जीत का दावा करती है। विपक्ष के अलावा भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस दावे पर सवाल उठाये।

Published on:
03 Jul 2021 12:38 pm
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला