लखनऊ

उत्तर प्रदेश की तीन हस्तियों को मिला पद्म सम्मान, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण

Padma Award 2026 : भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में यूपी की तीन हस्तियां शामिल हैं।

2 min read
Jan 25, 2026
यूपी की तीन हस्तियों को पद्म सम्मान, PC- Patrika

लखनऊ : गणतंत्र दिवस 2026 से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश की तीन प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं, जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

सभी चयनित हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में पद्म सम्मान प्रदान करेंगी। पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें

ममता कुलकर्णी बोलीं- 10 में से 9 महामंडलेश्वर और शंकराचार्य झूठे, धर्म को राजनीति से न जोड़ें

उत्तर प्रदेश से इन तीन हस्तियों को मिला सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश से चयनित तीनों हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर देश और समाज को नई दिशा दी है।

चिरंजी लाल यादव (Chiranjee Lal Yadav) को कला और शिल्प के क्षेत्र में पद्म सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से धातु और बर्तन नक्काशी जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षित और जीवित रखने में अहम भूमिका निभाई है।

रघुपत सिंह (Raghupat Singh) को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है। उन्होंने बीज संरक्षण, पौध विविधता और कृषि नवाचार जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य किया है।

डॉ. श्याम सुंदर (Dr. Shyam Sundar) को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सेवा में उनके कार्य को विशेष रूप से सराहा गया है।

भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनका जन्म 17 जून 1942 को हुआ था। वे आरएसएस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तराखंड के पहले प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ष 2001 से 2002 तक उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तरांचल) के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद वे 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। वे अविभाजित उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भी रह चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने 2008 से 2014 तक उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद के रूप में देश की संसद में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। उन्हें राज्य विधानसभा और संसद के दोनों सदनों में निर्वाचित होने का गौरव भी प्राप्त है।

ये भी पढ़ें

मणिकर्णिका घाट पर जाने को अड़ा सपा का प्रतिनिधिमंडल, सांसद वीरेंद्र सिंह की पुलिस से नोकझोंक

Published on:
25 Jan 2026 07:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर