लखनऊ

Quick Read: घायल बेटी को कंधे पर थाने लेकर पहुंचे पिता

मामला शाहबाजपुर गांव का है। राजेंद्र कुमार की बेटी रश्मि की शादी जिले के सौरिख थाना के चौकी नादेमऊ अंतर्गत गांव बिलंदपुर निवासी रवि कुमार से हुई। एक सितंबर को रवि कुमार, देवर विशाल उर्फ बंटी, सास प्रभादेवी व ससुर रामनरेश ने बेटी के साथ मारपीट की थी।

3 min read
Sep 06, 2021
Quick Read: घायल बेटी को कंधे पर थाने लेकर पहुंचे पिता
Quick Read: घायल बेटी को कंधे पर थाने लेकर पहुंचे पिता

घायल बेटी को कंधे पर थाने लेकर पहुंचे पिता

कन्नौज. जिले में एक महिला को बंधक बनाकर उसके ससुराल वालों ने पिटाई की। मामला शाहबाजपुर गांव का है। राजेंद्र कुमार की बेटी रश्मि की शादी जिले के सौरिख थाना के चौकी नादेमऊ अंतर्गत गांव बिलंदपुर निवासी रवि कुमार से हुई। एक सितंबर को रवि कुमार, देवर विशाल उर्फ बंटी, सास प्रभादेवी व ससुर रामनरेश ने बेटी के साथ मारपीट की थी। उसे कमरे में बंधक बनाया था। मारपीट में रश्मि के शरीर पर गंभीर चोटें आई थी। जानकारी होने पर वह बेटी को लेने आ गए। बेटी को घायल अवस्था में मायके ले गए थे। वहां उसका उपचार कराया था। हालत ठीक होने पर रविवार को बेटी, पत्नी बबली व अन्य लोगों के सौरिख थाने पर शिकायत करने बाइक से आए थे। थाने के अंदर पहुंचने से पहले उसकी हालत बिगड़ गई। इसलिए बेटी को कंधे में लेकर अंदर पहुंचे। आरोप है पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की लेकिन बाद में मामले के तूल पकड़ने पर रश्मि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। साथ ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।

अपहरण के बाद हत्या कर पंजाब में दफन किया शव

कानपुर. कानपुर में अपहरण करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ता ने बच्चे की हत्या कर उसका शव फेंक दिया। शव पंजाब में बरामद हुआ। पंजाब में अपहरण के बाद हत्या करके फरार हुए दो आरोपियों को सोमवार सुबह कानपुर पुलिस ने धर दबोचा। कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से रेलबाजार और कलक्टरगंज पुलिस ने कार्यवाही की है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अफसरों के प्रयासों के बाद किडनैपर्स पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। हत्या के बाद हत्यारों ने पंजाब में शव दफना दिया था। इसके बाद ट्रेन के जरिए बिहार भागने की फिराक में थे। आरोपी का नाम राकेश यादव है और वह दिल्ली के वैशाली का रहने वाला है।

मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों और तीमारदारों में मारपीट

प्रयागराज. एसआरएन अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों और डॉक्टरों के बीच बहस और मारपीट शुरू हो गई। जिले के विंदेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव (78) को सांस लेने में तकलीफ पर करीब 20 दिन पहले उसने पिता को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब उनकी मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मृतक की पत्नी शीला और दो बेटियां ही अस्पताल में मौजूद थीं। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाया तो डॉक्टरों व स्टाफ से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद वहां जमकर मारपीट हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। मृतक के बेटे आशुतोष का आरोप है कि उसकी मां व बहनों को जमकर पीटा गया। इसमें मां का सिर फूट गया जबकि बहनों को भी चोटें आईं। जबकि डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि मारपीट मरीज के परिजनों ने की जिसमें महिला डॉक्टर को चोटें आईं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी के टोकने पर खुद को मारी गोली

वाराणसी. काशी के डॉ. पराग बाजपेयी (53) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार कर जान दे दी।भेलूपुर थाना अंतर्गत जनरल फिजिशियन डॉ. पराग बाजपेयी हॉस्पिटल के निदेशक थे। उनकी पत्नी डॉ. वाणी बाजपेयी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. पराग के शराब पीने को लेकर उनका उनकी पत्नी से अकसर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात डॉ. पराग ने एक बार फिर ज्यादा शराब पी ली थी। इस पर उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे में जाकर सोने को कहा। इसे लेकर उनका उनकी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद बाथरूम में जाकर .32 बोर की अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे भाग कर बाथरूम में गए तो वह खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गाय को बचाने में भाजपा नेता के भतीजे सहित दो की मौत

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। रविवार की रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अनूप शुक्ला एवं पूर्व बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय शुक्ला के छोटे भाई बृजेश शुक्ला का बेटा उत्कर्ष शुक्ला (22) अपने तीन दोस्तों रोहित पाल (23) निवासी पटेल नगर, उमंग महिंद्रा व राणा ठाकुर निवासी पंजाबी कालोनी के साथ अपनी कार एक्सयूवी300 नंबर यूपी31एवी8754 से ओयल की तरफ जा रहे थे। मोहम्मदाबाद गांव के पास अचानक एक गाय सामने आ गई। कार के सामने अचानक गाय आ गई जिसे बचाने के चक्कर में ये हादसा हो गया। गाय के अचानक सामने आ जाने से बचाव की कोशिश करते समय भाजपा नेता की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता के भतीजे सहित दो की मौत हो गई। वहीं दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को बाहर निकलवाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
06 Sept 2021 01:52 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो