लखनऊ

यूपी के कई जिलों में चार अप्रैल तक हीट वेव का मौसम अलर्ट, आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर

Agra is hottest city of UP मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटें में आगरा यूपी का सबसे गरम शहर रहा। इसके बाद यूपी का दूसरा शहर झांसी भी आगरा के सामान ही गरम था। आगरा-झांसी शहरों का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2 min read
Apr 01, 2022

यूपी में मौसम बेहद तेजी के साथ गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटें में आगरा यूपी का सबसे गरम शहर रहा। इस बढ़ी गरमी ने 18 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा डाला। इसके बाद यूपी का दूसरा शहर झांसी भी आगरा के सामान ही गरम था। आगरा-झांसी शहरों का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्‍य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, यूपी में अप्रैल में माह में जबरदस्त गरमी पड़ेगी। यूपी के कई जिलों में चार अप्रैल तक हीट वेव चलेगी।

यूपी में मौसम अलर्ट

यूपी में मार्च माह की गरमी ने सबको हैरान कर दिया। इतनी गरमी हुई की जनता के साथ—साथ मौसम विज्ञानी भी हैरान रह गए। मार्च जा चुका है। अप्रैल माह शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने के आसार हैं। आज से 4 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में लू (हीट वेव) चल सकती है। इसके बाद इसके कम होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लखनऊ में जबरदस्त गरमी पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों का अलर्ट है कि, आने वाले दिनों में हालात बहुत ही खराब होने वाले हैं।

आगरा में हीट वेव का मौसम अलर्ट

मौसम विभाग ने आगरा में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन आगरा में आसमान से आग बरसेगी। शुक्रवार सुबह सात बजे से ही धूप में जबरदस्‍त तेजी है। शुक्रवार को आगरा का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published on:
01 Apr 2022 02:27 pm
Also Read
View All