लखनऊ

प्रदेश में 3.35 करोड़ लोगों को लगाई गई टीकाकरण की दूसरी डोज

यूपी में पिछले 24 घंटे में सात नए संक्रमित मामले आए हैं वहीं दस कोरोना मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल 102 कोरोना संक्रमित के सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है प्रदेश में 3.35 करोड़ लोगों को टीकाकरण की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2021, 4:26 PM IST
vaccine-4.jpg
vaccination

लखनऊ. प्रदेश में 3.35 करोड़ लाभार्थियों को कोरोना टीका की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। प्रदेश में टीकाकरण के पात्र व्यक्तियों की कुल संख्या 15.01 करोड़ है। राज्य में पूर्ण प्रतिरक्षित व्यक्तियों का अनुपात 22.3 प्रतिशत के पार हो गया है। एक डोज लेने वालों की संख्या में सुधार हुआ है यह संख्या बढ़कर 9.89 करोड़ हो गई है।

यूपी में 102 सक्रिय मामले

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से दूसरी डोज लेने और व्यक्तिगत और सामाजिक हित में अपना टीका लेने का अनुरोध किया है साथ ही त्योहार के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पाल करने को कहा है। यूपी में पिछले 24 घंटे में सात नए संक्रमित मामले आए हैं वहीं दस कोरोना मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल 102 कोरोना संक्रमित के सक्रिय मामले हैं।

दो लहर झेल चुका है यूपी

अब तक यूपी कोरोना की जो लहर झेल चुका है तीसरी लहर को लेकर संभावनाएं बनीं हुईं है। ऐसे में प्रदेश सरकार सतर्कता बरत रही है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए जिससे तीसरी लहर आने पर भी स्थिति खराब न हो। टीकाकरण को लेकर प्रदेश सरकार लगातार सक्रिय है जहां स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग गांवों में वैक्सीनेसन टीम भेज कर टीकाकरण करा रहा है।

Published on: