लखनऊ

वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ यूपी के चार सहित 12 लोगों की मौत, छोटी से कन्फ्यूजन से हुआ बड़ा हादसा..

वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ के बाद 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है वहां 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भगदड़ मचने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी घायलों को रियासी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बचाव कार्य के चलते वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

2 min read
Jan 01, 2022

लखनऊ. (Vaishno devi mandir stampede) ‌जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौच हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। जारी किए गए आंकड़ों के तहत अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिनमें से 8 लोगों की पहचान की जा चुकी है। मरने वालों में चाल लोग यूपी के हैं। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की श्वेता सिंह भी शामिल है। श्वेता सिंह की उम्र 35 वर्ष है ये गाजियाबाद के रहने वाले विक्रम सिंह की पत्नी है। मरने वालों की पहचान सोनू पांडे 24 वर्ष दिल्ली, सुममता उम्र 38 वर्ष हरियाणा, धर्मवीर सिंह 35 वर्ष सहारनपुर यूपी, विनीत कुमार 38 वर्ष सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अरुण प्रताप सिंह 30 वर्ष गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मौत की पुष्टि हुई है। ‌

20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ के बाद 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है वहां 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भगदड़ मचने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी घायलों को रियासी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बचाव कार्य के चलते वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

सहायता राशि की हुई घोषणा

कटरा स्थित अस्पताल के डॉक्टर गोपाल दत्त ने पुष्टि की है कि उनके पास 12 लोगों के शव पहुंचे हैं। जब उनसे घायलों की संख्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जल्द ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को दो ₹2-2 लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

रात दो बजे हुआ हादसा

जानकारी मिली है कि वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान रात को तकरीब 2:30 बजे धक्का लगने से भीड़ में कंफ्यूजन पैदा हो गया और लोग समझ नहीं पाए क्या हुआ। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे जिसमें 12 लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा सहित तमाम लोगों ने ट्वीट कर संवेदनाएं जताई हैं।

Updated on:
01 Jan 2022 09:48 am
Published on:
01 Jan 2022 09:45 am
Also Read
View All