लखनऊ

महिला पत्रकार पर दिल हारे जितिन प्रसाद ने अचानक घर भेज दिया था शादी का प्रपोजल, पढ़ें वैलेंटाइन वीक में इनकी चर्चित प्रेम कहानी

आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे है। इस वीक में कई प्रेम कहानियों का जिक्र जुबान पर आता है। ऐसे ही एक कपल की लव स्टोरी है जिनकी कहानी ने रजानीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हम बात कर रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और महिला पत्रकार नेहा सेठ की।
3 min read
Feb 09, 2022
Valentine Week Jitin Prasada Neha Seth Love Story
Valentine Week Jitin Prasada Neha Seth Love Story

फरवरी का महीना अधिकतर लव बर्ड्स के लिए खास होता है। यह वह महीना होता है जिसमें वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। फिलहाल भी वैलेंटाइन वीक ही चल रहा है। आज यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे है। इस वीक में कई प्रेम कहानियों का जिक्र जुबान पर आता है। ऐसे ही एक कपल की लव स्टोरी है जिनकी कहानी ने रजानीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हम बात कर रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और महिला पत्रकार नेहा सेठ की। खास बात यह है कि इनका प्यार फरवरी के ही महीने में वैलेंटाइन के दो दिन बाद परवान चढ़ा था। दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधे थे। मगर शादी से पहले सालों तक एक दसरे को डेट किया। परिवार और दोस्तों की नजरों से छिपते छिपाते एक दूसरे से मिलने का सिलसिला तकरीबन तीन साल तक चला।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। कांग्रेस सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के बाद उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। जितिन प्रसाद की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन कम ही लोगों को उनकी प्रेम कहानी के बारे में पता होगा। हम आपको बताते हैं कि कैसे 48 वर्ष के जितिन ने अपनी लेडी लव नेहा सेठ को शादी के लिए प्रपोज किया था और कैसे उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

2007 में शुरू हुई प्रेम कहानी

जितिन प्रसाद की लव स्टोरी शुरू होती है 2007 में जब वह पहली बारटीवी जर्नलिस्ट नेहा सेठ से मिले थे। दोनों में दोस्ती भी हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। दुनिया की नजरों से छिपते हुए वे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन शादी से पहले तक किसी को भी उनके रिलेशन की भनक नहीं लगी। 30 वर्ष तक नेहा के लिए जो भी रिश्ते आ रहे थे, वे उन सभी को ठुकरा रही थीं। इस बात से उनकी मां सबसे ज्यादा परेशान थीं। फिर एक दिन जितिन प्रसाद का रिश्ता आया, तो बिना किसी देरी के नेहा ने झट से हां कर दिया। इस रिश्ते को लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी बहुत खुश हुए और उन्होंने ने भी हां कर दी। नेहा तो पहले से ही शादी के लिए काफी उत्साहित थीं।

तीन साल तक की डेटिंग

नेहा और जितिन ने एक दूसरे को तकरीबन तीन साल तक डेट किया और साल 2010 में अचानक नेहा के साथ अपनी शादी का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। जितिन ने खुद अपना रिश्ता नेहा के घर भेजा था। दोनों की शादी 16 फरवरी, 2010 को दिल्ली में बड़ी धूमधाम से हुई। हाई प्रोफाइल शादी में बड़े-बड़े राजनीतिक रसूखदार लोग शामिल हुए थे। तब प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी, जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी नेहा को बधाई देने पहुंचे थे। 20 फरवरी को लखनऊ में भव्य रूप से रिसेप्शन का आयोजन हुआ था। कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।

नेहा सेठा का जर्नलिस्ट करियर

नेहा मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज ने पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद मुंबई जाकर मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया और पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में पहला कदम उठाया। नेहा ने कई बड़े मीडिया हाउस में काम किया है। लेकिन 2009 में उन्होंने मीडिया की नौकरी छोड़ विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे सिंधिया के चुनावी अभियान में शामिल हो गईं। उस दौरान जमकर नेहा सेठ ने जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

Published on:
09 Feb 2022 01:13 pm