लखनऊ

सिर्फ आँख मारने से यूपी के लड़के हुए प्रिया प्रकाश के कायल, एक रात में वीडियो हो गया वायरल

वैलेंटािन वीक पर मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश का खूबसूरत वीडियो गजब का वायरल हो रहा है
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2018, 12:40 PM IST
priya prakash

लखनऊ. वैलेंटाइन वीक चल रहा है और ऐसे में ज्यादातर लोगों का समय इसी चिंता में डूब जाता है कि वह अपने पार्टनर को क्या सरप्राइज दें। लेकिन इस बार वैलेंटाइन वीक पर गिफ्ट्स से ज्यादा वायरल हो रहा है प्रिया प्रकाश का वीडियो। जब वैलेंटाइन कुछ घंटों की दूरी पर है, तब ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां स्कूल वाला प्यार अतीत के पन्ने खोल मुस्कुराने लगता है। खास बात है कि इस वीडियो में सिर्फ एक आँख मारने से प्रिया प्रकाश रातों रात मशहूर हो गयी हैं।

वैलेंटाइन स्पेशल इस वीडियो में स्कूली बच्चों का प्यार दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर मलयालम मूवी ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) का वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो इस वीडियो में ज्यादा कुछ खास नहीं है, लेकिन वो वजह जिसकी वजह से इसे लोग देखना पसंद कर रहे हैं, वो है प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशंस। 3 मिनट के इस वीडियो में प्रिया प्रकाश ने अपने कुछ सेकेंड्स के एक्सप्रेशंस से दिल जीत लिया है।

प्रिया प्रकाश त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ ग्रेजुएशन कर रही हैं। वह त्रिशूर के विमला महाविद्यालय में पढ़ी हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और वे गाना भी गाती है। दरअसल, हिट बॉलीवुड सॉन्ग चन्ना मेरेया को उन्होंने गाया है जिसका वीडियो वायरल भी हुआ है। वह कुछ समय के लिए मॉडलिंग कर रही है।

पहली ही फिल्म से किया कायल

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे छात्र और छात्रा आँखों के इशारों ही इशारों में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। ये फिल्म स्कूल में हुई मुहब्बतों की कहानी है। फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। संगीत शान रहमान का दिया हुआ है।

ये प्रिया प्रकाश की डेब्यू मूवी है। फ़िल्म में काम करने वाले ज़्यादातर कलाकार नए हैं। प्रिया प्रकाश वाला वीडियो का हिस्सा 'मानिक्या मलराया पूवी' गाने से लिया गया है। इनके साथ वीडियो में आँखों से नैन मटक्का करने वाले दूसरे कलाकार रोशन अब्दुल रहूफ हैं।

प्रिया प्रकाश जैसा वीडियो हर हफ्ते

चाहे ट्विटर हो या इंस्ताग्राम, हर जगह इसी लड़की के चर्चे हैं। प्रिया प्रकाश के दीवाने फैंस ये तक कह रहे हैं कि ''प्रिया प्रकाश जैसा एक वीडियो हर हफ्ते आ जाये बस...किसी को न पंद्रह लाख याद आएंगे न पकौड़े.'' किसी ने तो यह तक कह डाला कि ''ग्लोबल वार्मिंग प्रिया प्रकाश के कारण भारतीय संकट में. इतना पिघल रहे हैं कि कहीं सब खत्म ही न हो जाए.''

No data to display.
Updated on:
13 Feb 2018, 12:40 PM IST
Published on: