Varun Gandhi Attack एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपनी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अब भाजपा सरकार वरुण गांधी के लगातार हमले से परेशान है। और संशय में है कि, करे तो क्या करे। वरुण गांधी ने कहाकि, भर्तियाँ न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश है।
Pilibhit MP Varun Gandhi एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपनी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार भी भाजपा सरकार पर सवाल दागा। मुद्दा बनाया बेरोजगारी को। बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार हमलावार है पर वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब भाजपा सरकार वरुण गांधी के लगातार हमले से परेशान है। और संशय में है कि, करे तो क्या करे। वरुण गांधी ने कहाकि, भर्तियाँ न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश है।
भाजपा पर साधा निशाना
युवाओं की आवाज उठाते हुए भाजपा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा कि, जब बेरोजगारी 3 दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां भर्तियाँ न आने से करोड़ों युवा हताश व निराश है, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं। कहां गया वो बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? यह जानना हर नौजवान का हक है!
पूरे देश करीब साठ लाख पद खाली
भाजपा सांसद वरुण गांधी हमेशा से ही सरकार की गलत नीतियों को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। चाहे वो उनकी अपनी ही पार्टी की सरकार क्यों न हो। उन्होंने अपने ट्विट पर लिखा कि, पूरे देश में इस वक्त रिक्त पदों की संख्या 60 लाख 52 हजार 130 है। जिसमें पब्लिक सेक्टर के बैंक, केंद्रीय नवोदय विद्यालय, राज्य के अधीन प्राथमिक विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, सेना एवं पुलिस व न्यायालयों में रिक्त पड़े पदों की संख्या दी है।