Weather alert for Uttar Pradesh यूपी में सर्दी फिर लौट कर आ गई। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले 10 फरवरी और 11 फरवरी को शीतलहर चलेगी। घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भारी गिरावट आएगी। उधर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। जिस वजह से यूपी के पश्चिमी इलाकों के कई जिलों में बारिश की संभावना है। बुधवार सुबह से शाम तक सबसे अधिक वर्षा हरदोई में 7.6 मिलीमीटर दर्ज की गई।
यूपी में सर्दी फिर लौट कर आ गई। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले 10 फरवरी और 11 फरवरी को शीतलहर चलेगी। घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भारी गिरावट आएगी। उधर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। जिस वजह से यूपी के पश्चिमी इलाकों के कई जिलों में बारिश की संभावना है। साथ पूर्वी यूपी के भी कुछ जिलों में हल्की से ज्यादा बारिश हो सकती है। गुरुवार को ठंडी हवाएं चलने और पारा गिरने का फॉरकास्ट है। बुधवार को लखनऊ में तो हाल बहुत बुरा है। तेज ठंडी हवाओं से कंपकपी आ गई है। रात आठ बजे तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
पश्चिम विक्षोभ क्या है जानें? what is Western disturbance
मौसम विभाग का अपडेट है कि, गुरुवार को ठंडी हवाएं चलेंगी। और पारा तो धड़ाम से गिर जाएगा। यह पूरी कलाकारी पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की है। पश्चिम विक्षोभ क्या है (paschimi vikshobh) यह सवाल मन में उठता होगा। तो जानें पश्चिम विक्षोभ क्या है। यूरोप में भू-मध्य सागर से ठंडी और नम हवाएं उठती हैं। फिर ये काला सागर होते हुए अरब देशों की ओर बढ़ जाती हैं। हवाओं का यह बवंडर समुद्र तल से करीब सात किमी ऊपर कैस्पियन सागर से गुजरता है। और फिर अरब सागर पहुंचता है। नमी को समेटती ये हवाएं उत्तर भारत में हिमालय से टकराती हैं और फिर बारिश और बर्फ आती है।
मौसम अलर्ट, तराई क्षेत्रों में ओले की संभावना
पहाड़ों पर एक तरफ तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। दूसरी तरफ भारी बर्फबारी हो रही है। जिस वजह से बुधवार को यूपी के कई जिलों में शीतलहर चलने लगी। ठंड और गलन से लोगों के हालत खराब हो गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तेज हवा के साथ मौसम बिगडे़गा, तराई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
मथुरा में बारिश से फसल को भारी नुकसान
मथुरा में मंगलवार रात और सुबह रुक-रुककर हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जाती हुई सर्दी के बीच हुई बारिश से किसानों की सरसों और आलू की फसल का नुकसान हुआ है। बारिश से तापमान में गिरावट आई तथा ठंड में वृद्धि हो गई है।
अगले दो दिन ठंड से कांपेगा यूपी
लखनऊ में मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, बुधवार को हल्की बारिश के बाद गुरुवार यानी 10 फरवरी को मुख्यतः मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश और हवा की वजह से अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। बारिश और धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
सबसे अधिक वर्षा हरदोई में 7.6 मिमी दर्ज
बुधवार सुबह से शाम तक सबसे अधिक वर्षा हरदोई में 7.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा आगरा में 3.6 और लखीमपुर खीरी में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई। देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से कई जगह बारिश हुई।
लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस
मौसम का रुख बदलने से तापमान नीचे आया। बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के वक्त हल्का कोहरा रह सकता है।