मौसम विभाग का अपडेट है कि, अफगानिस्तान से होकर पाकिस्तान से होते हुए जम्मू-कश्मीर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को यूपी में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। 10 फरवरी को मुख्यत: मौसम साफ रहेगा, पर पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि नौ और 10 फरवरी को बारिश हो सकती है।
इसके बाद दो दिन तो कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। साथ में घना कोहरा और पूर्वी यूपी में शीतलहर की चेतावनी है।