कोहरे की वजह से ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं। रविवार को लखनऊ मेल, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लखनऊ देरी से पहुंचीं। पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट देरी होकर राजधानी पहुंची। इसी तरह बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ मेल, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, चण्डीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस एक-एक घंटे लेट हुईं।